बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव चुघ ने कांग्रेस पर लगाया आंबेडकर के अपमान का आरोप

कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (19:24 IST)
Congress accused of insulting Ambedkar : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (Tarun Chugh) ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने आजादी से पहले और बाद में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) का बार-बार अपमान किया है।
 
आंबेडकर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया : चुघ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आंबेडकर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया तथा उनके त्यागपत्र को आंबेडकर के प्रति प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मानसिकता का सबूत बताया। उन्होंने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की भी आलोचना की तथा उस पर अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने के कारण लोगों का विश्वास और समर्थन खोने का आरोप लगाया।ALSO READ: संसद में धक्का मुक्की में घायल भाजपा सांसदों को अस्पताल से मिली छुट्टी
 
चुघ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं को बताया कि मैं एक अखबार की रिपोर्ट पढ़ रहा था (विरोध प्रदर्शनों के बारे में)। कांग्रेस पार्टी का डॉ. आंबेडकर का अनादर करने का एक लंबा इतिहास रहा है - उनके जीवनकाल के दौरान और उनके निधन के बाद भी। यह स्वतंत्रता से पहले और बाद में उनके कार्यों से स्पष्ट है, जिसमें उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करना भी शामिल है।
 
पंडित नेहरू की पक्षपातपूर्ण मानसिकता थी : उन्होंने कहा कि यदि आप उनके त्यागपत्र का विश्लेषण करें तो यह पंडित नेहरू की पक्षपातपूर्ण मानसिकता को उजागर करता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लगातार आंबेडकर की विचारधारा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का उनके जीवनकाल में लगातार अपमान करने वाली कांग्रेस ने आजादी से पहले और बाद में भी उनके विचारों का विरोध किया।ALSO READ: Delhi Election : भाजपा ने बनाई 230 संभावित उम्मीदवारों की सूची, कुल 70 सीटों पर होगा विधानसभा चुनाव
 
पंडित नेहरू ने आरक्षण का विरोध किया था : चुघ ने आरोप लगाया कि अगर आप उनके पत्रों को देखेंगे तो पाएंगे कि पंडित नेहरू ने किस तरह आरक्षण का विरोध किया था। देश कभी नहीं भूल सकता कि नेहरू ने आंबेडकर के साथ कैसा अन्याय किया था। नेहरू ने भी खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया और बाद में इंदिरा गांधी ने भी यही किया। हालांकि, आंबेडकर को उनके शासनकाल में यह सम्मान नहीं दिया गया।
 
आंबेडकर को सम्मानित करने के अपनी पार्टी के फैसले की प्रशंसा करते हुए चुघ ने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान ही संभव हुआ कि आंबेडकर को अंततः भारत रत्न से सम्मानित किया गया – उनकी मृत्यु के 40 साल बाद।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

तुर्किए की कंपनी सेलेबी भारत से समेटेगी बोरिया-बिस्तर, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

Bank of Baroda ने बचत खातों में न्यूनतम राशि न होने पर लगने वाला चार्ज माफ किया

अगला लेख