जम्मू-कश्मीर के डोडा में मालवाहक वाहन खाई में गिरा, 2 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 27 नवंबर 2023 (12:48 IST)
Goods vehicle falls into ditch in Doda : जम्मू-कश्मीर के डोडा (Doda) जिले में सोमवार को एक मालवाहक वाहन (cargo vehicle) के 250 फुट गहरी खाई में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना गुंदाना तहसील के तंताना इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई।
 
डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल कयूम ने कहा कि वाहन गुंदना से ठाठरी जा रहा था तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन में 2 यात्री और 5 मवेशी थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान कोंथल के मीर अली और डंडी भाला के जफरुल्ला के तौर पर हुई है। चालक अकीब गुलजार को गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

अगला लेख