जम्मू में सैन्य शिविर पर संदिग्ध आतंकवादी हमला, सैन्य जवान गंभीर रूप से घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (14:46 IST)
Attack on army camp in Jammu : जम्मू (Jammu) में सोमवार को एक सैन्य शिविर की संतरी चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों (terrorist attack) द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों का पता लगाने और उनका खात्मा करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में 3 स्थानों पर मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
 
हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू : रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित सुंजवान सैन्य स्टेशन पर कुछ राउंड गोलीबारी हुई। घटना में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रवक्ता ने संतरी चौकी पर गोलीबारी करने वाले हमलावरों के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है और इस संबंध में आगे जानकारी दी जाएगी।

ALSO READ: पूर्व अमेरिकी NSA ने किया खुलासा, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की आतंकवादियों के साथ है मिलीभगत
 
इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में सबसे बड़े सुरक्षा शिविरों में से एक की सुरक्षा में तैनात सेना की एक चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों ने कुछ राउंड गोलियां चलाईं जिसके बाद कुछ देर के लिए गोलीबारी हुई।
 
इलाके में दहशत फैली : इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और फरार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने सेना के साथ मिलकर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि तलाश अभियान जारी है लेकिन आतंकवादियों से अब तक सामना नहीं हुआ है। इससे पहले फरवरी 2018 में आतंकवादियों ने सुंजवान सैन्य शिविर पर हमला किया था। इस घटना में 3 सैनिक शहीद हो गए थे और एक नागरिक की मौत हो गई थी, वहीं घटना में 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

डंपर के नीचे लेटकर युवक ने दी जान, CCTV में कैद हुई मौत

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पाकिस्तान के सीने पर करारा प्रहार

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर कहीं ये गलती आपको जेल न पहुंचा दे!

प्रधानमंत्री मोदी में दम है तो बोल दें डोनाल्ड ट्रंप झूठा है, जानिए और क्या कहा राहुल गांधी ने

अगला लेख