Publish Date: Fri, 11 Nov 2022 (08:56 IST)
Updated Date: Fri, 11 Nov 2022 (09:00 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी की पहचान कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है।
शोपियां जिले के कापरेन इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ट्वीट किया, 'मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश के कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर हुई है, जो कुलगाम और शोपियां इलाके में काफी सक्रिय था। तलाशी अभियान अब भी जारी है।'
Edited by : Nrapendra Gutpa