Janmashtami 2020 : घर पर कैसे सजाएं श्रीकृष्ण झांकी?

Webdunia
जन्माष्टमी (Janmashtmi) के अवसर पर पूरा देश बालगोपाल की भक्ति में लीन रहता है। इस पर्व को बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन कोरोना काल के बीच सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की आवश्यकता है और आप अपने घर पर ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मना सकते हैं। सबसे जरूरी है जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी को खूबसूरत तरीके से सजाना। पूजा स्थल को सजाने का काफी महत्व होता है।
 
तो आइए जानते हैं कैसे सजाएं जन्माष्टमी पर झांकी?
 
भगवान के स्थल को अच्छी तरह से साफ करके वहां भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीरों को सबसे पहले लगा दें।
 
बालगोपाल को उनके आभूषण पहनाएं, झूले को सजाएं, पूजा स्थल को सुंगधित फूलों के साथ सजाएं। साथ ही आप पूजा स्थल के आसपास सजावट के लिए आकर्षक पौधे भी लगा सकते हैं, जैसे गरबेरा डेजी का पौधा।
 
भगवान के स्थल के सामने और घर के आंगन में रंगोली बनाएं। रंगोली का पूजा-पाठ व व्रत-त्योहार में काफी महत्व माना जाता है। इसके बिना सजावट अधूरी-सी लगती है इसलिए एक बढ़िया-सी रंगोली जरूर बनाएं।
 
घरों में छोटी जगह पर ही दही-हांडी को लगाना न भूलें। पूजा स्थल या झांकी की सजावट दही-हांडी के बिना अधूरी है, दही-हांडी को भी अच्छी तरह से सजा लें। आप हांडी को सजाने के लिए गोल्डन लेस या फूल-पत्तियों व मोतियों को चिपकाकर सजा सकते हैं
 
पूजा स्थल को रंगबिरंगी झालरों के साथ भी सजा सकते हैं। इसे आपका पूजा स्थल जगमगा उठेगा।
 
पूजा स्थल के आस-पास दीये जलाएं। जन्माष्टमी का कार्यक्रम रात में होता है। ऐसे में आपका पूजा स्थल दीयों की रोशनी से बेहद खूबसूरत लगेगा। आप पूजा स्थल के सामने बनी रंगोली पर भी दीये लगाकर उसे सजा सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

श्री बदरीनाथ अष्टकम स्तोत्र सर्वकार्य सिद्धि हेतु पढ़ें | Shri Badrinath Ashtakam

तिरुपति बालाजी मंदिर जा रहे हैं तो जानिए 5 खास बातें

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Neem Puja vidhi: कैसे करें नीम के पेड़ की पूजा कि होगा मंगल दोष दूर

lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा दिन की शुभता का लाभ, पढ़ें 24 मई का भविष्यफल

24 मई 2024 : आपका जन्मदिन

24 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Narmada nadi : नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख