Hanuman Chalisa

जन्माष्टमी : श्रीकृष्‍ण पूजन के चमत्कारिक 5 मंत्र

Webdunia
Lord Krishna Mantra

30 अगस्त, सोमवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास माना गया है। दुनियाभर में कृष्ण जी के भक्तों की संख्या अनगिनत हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार माने जाने हैं। 
 
जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी का पूजन करते समय चमत्कारिक मंत्रों का जाप करना बहुत अधिक लाभदायी होता है। यह दिन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है। इस दिन भगवान कृष्ण जी के कुछ खास मंत्रों का जाप पूरे मन से अवश्य करना चाहिए। 
 
पढ़ें भगवान श्री कृष्ण के 5 सबसे खास चमत्कारिक मंत्र- 
 
1. यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। जो व्यक्ति इस मंत्र को सिद्ध कर लेता है उसे करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस मंत्र का 5 लाख जाप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। जन्माष्टमी पर पूजन के बाद और मंत्र जप के समय हवन का दशांश अभिषेक का दशांश तर्पण तथा तर्पण का दशांश मार्जन करने का विधान शास्त्रों में वर्णित है। 
 
मंत्र- 'ॐ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा'
 
2. यह 7 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र है। इस मंत्र का करने वाले संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है। मंत्र के सवा लाख जाप पूर्ण होते ही आर्थिक स्थिति में आश्चर्यजनक रूप से सुधार होने लगता है, जिसे भी धन की कामना हो उन्हें इस मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए। 
 
मंत्र- 'गोवल्लभाय स्वाहा'
 
 
3. 23 अक्षरों वाला यह चमत्कारिक कृष्ण मंत्र है। जो भी व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है, उसके धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं और सभी बाधाएं दूर होकर पैसा खुद चलकर आने लगता है।
 
मंत्र- 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री'
 
4. यह भगवान श्री कृष्ण का मूलमंत्र है। प्रत्येक मनुष्य को प्रातः स्नान के पश्चात 108 बार जाप करना चाहिए। यह सभी बाधाओं, कष्टों से मुक्ति देने वाला तुरंत फलदायी मंत्र है। 
 
मंत्र- 'कृं कृष्णाय नमः'
 
5. इस 8 अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप करने वाले भक्त की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। 
 
मंत्र- 'गोकुल नाथाय नमः' 
 
जन्माष्टमी के दिन पूजन के समय उपरोक्त मंत्रों का अधिक से अधिक मात्रा में जाप अवश्य करें। अगर समय की कमी के चलते आप ज्यादा कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम 108 बार कृष्ण मंत्र का जाप अवश्य करें। 

ALSO READ: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2021 : बाल गोपाल कान्हा के पूजन और शुभ मुहूर्त सहित समस्त सामग्री एक साथ

ALSO READ: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पढ़ें श्री कृष्ण जन्म की यह पवित्र कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

Bakrid 2026: मुस्लिम लोग बकरीद क्यों मनाते हैं?

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

अगला लेख