Hanuman Chalisa

हनुमान जी का जन्मदिन कब आएगा अप्रैल 2022 में

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (16:43 IST)
Hanuman jayanti kab hai 2022 mein: हनुमान जन्म उत्सव के बारे में मतभेद है लेकिन कालांतर से यह मान्यता है कि उनका जन्म चैत्र माह की शुक्ल पूर्णिमा को आता है जबकि कुछ मतों के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को उनका जन्मदिन मनाया जाता है। यानी हनुमान जयंती वर्ष में दो बार मनाई जाती है। आओ जानते हैं कि कब है हनुमान जी का जन्मदिन कब आएगा अप्रैल 2022 में।
 
 
हनुमान जयंती कब की है 2022 : हनुमान जयंती हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पूर्णिमा को आती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 16 अप्रैल को हनुमान जन्म उत्सव मनाया जाएगा। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को रामनवमी मनाई जाती है जो कि 10 अप्रैल को है, जबकि चैत्र माह के अनुसार इस बार हनुमान जन्म उत्सव या प्रकटोत्सव 16 अप्रैल 2022 शनिवार को मनाया जाएगा।

हनुमान जयंती पर मतभेद : 
 
1. तमिलानाडु और केरल में हनुमान जयंती मार्गशीर्ष माह की अमावस्या को तथा उड़ीसा में वैशाख महीने के पहले दिन मनाई जाती है।
 
2. ऐसा कहते हैं कि चैत्र माह की तिथि को विजय अभिनन्दन महोत्सव के रूप में जबकि कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी को जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
3. विजय अभिनन्दन महोत्सव अर्थात चैत्र माह में हनुमानजी सूर्य को फल समझ कर खाने के लिए दौड़े थे। 
 
4. अन्य मत के अनुसार हनुमानजी का जन्म कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मंगलवार के दिन, स्वाति नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था, जबकि कहते हैं कि चैत्र पूर्णिमा को मेष लग्न और चित्रा नक्षत्र में प्रातः 6:03 बजे हनुमानजी का जन्म एक गुफा में हुआ था।
 
5. एक अन्य मान्यता के अनुसार माता सीता ने हनुमानजी की भक्ति और समर्पण को देखकर उनको अमरता का वरदान दिया था। यह दिन नरक चतुर्दशी का दिन था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

धार की भोजशाला से मौलाना कमाल मस्जिद तक: जानिए इतिहास में कब और कैसे हुआ बदलाव

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

अगला लेख