कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका का नाम नहीं, भाजपा ने कसा तंज

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (19:55 IST)
रांची। राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम न होने पर तंज कसते हुए भाजपा ने कहा है कि यह साबित करता है कि कांग्रेस के प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर है और कांग्रेस ने भी अंततः स्वीकार कर लिया है कि गांधी परिवार का जनता के बीच आकर्षण समाप्त हो गया है।
 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी समझता है कि रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जो मुकदमे चल रहे हैं, उनमें कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। इसलिए उन्होंने अभी से प्रियंका गांधी वाड्रा से किनारा बनाना शुरू कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार में आपसी खींचतान जारी है और गांधी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद की बढ़ीं मुश्किलें, फोन में मिलीं महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो

नेतन्याहू के नए प्लान का खुलासा, क्या खत्म होने वाली है जंग, गाजा पर कब्जा नहीं करेगा इजराइल

क्‍यों होते हैं युद्ध, RSS चीफ भागवत ने बताया कारण

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

धराली आपदा : 274 लोगों को बचाया, 60 से ज्‍यादा लापता, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन अब भी जारी

अगला लेख