कट्टर माओवादी कुंदन पाहन ने तमाड़ सीट से भरा नामांकन

Webdunia
सोमवार, 18 नवंबर 2019 (19:56 IST)
रांची। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या समेत 120 से अधिक मामलों के आरोपी कट्टर माओवादी कुंदन पाहन ने झारखंड की तमाड़ (अनुसूचित जनजाति) सीट से पुलिस अभिरक्षा में आज अपना नामांकन दाखिल किया।
माओवादी को पुलिस अभिरक्षा में बुंडू ले जाया गया जहां पाहन ने तमाड़ सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर पाहन ने कहा कि झारखंड के लोगों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया है। इससे पूर्व 11 नवंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने पाहन को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी।

एजेंसी के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने पाहन को अपना नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी थी। वहीं एक नाटकीय घटनाक्रम में झारखंड पार्टी ने पाहन को तमाड़ सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिसे 24 घंटे से भी कम समय में वापस ले लिया गया।

बाद में पार्टी अध्यक्ष एनोस एक्का ने बाद में साफ किया कि भ्रम की स्थिति में पाहन को टिकट दिया गया था, जिसे पार्टी की केंद्रीय समिति ने वापस लेने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि कुंदन पाहन तमाड़ सीट पर राजा पीटर के खिलाफ चुनावी मैदान में है, जो (राजा पीटर) स्वयं भी जेल में है।

9 अगस्त, 2017 से गोपाल कृष्ण पातर उर्फ ​​राजा पीटर तमाड़ विधायक की हत्या के मामले में जेल में हैं। इनके अलावा तमाड़ सीट पर जो प्रत्याशी मैदान में हैं, उनमें वर्तमान विधायक विकास सिंह मुंडा (झामुमो) और प्रकाश चंद्र उरांव शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि माओवादी कुंदन पाहन ने 14 मई, 2017 को राज्य पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। पाहन पर सांसद सुनील महतो, पूर्व मंत्री और विधायक रमेश सिंह मुंडा, बुंडू के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार समेत 5 अन्य पुलिसकर्मियों और विशेष शाखा के निरीक्षक फ्रांसिस इदेवर की हत्या का आरोप है।

पाहन ने तब सुर्खिया बटोरी थीं, जब उसने 21 मई 2008 को रांची-टाटा रोड पर एक निजी बैंक की कैश वैन से 5 करोड़ रुपए और एक किलोग्राम से अधिक सोना लूटा था। पाहन के खिलाफ केवल खूंटी जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में 50 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ रांची में 42, चाईबासा में 27, सरायकेला में 7 और गुमला में एक मामला दर्ज है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा, आप कुत्तों को अपने घर पर खाना क्यों नहीं देते?

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

अगला लेख