शिवराज सिंह को झारखंड का जिम्मा, BJP ने 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी किए नियुक्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 जून 2024 (16:44 IST)
BJP appointed in-charges for assembly elections in 4 states : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और जी किशन रेड्डी को जम्मू एवं कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
ALSO READ: बांडीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दूसरे के साथ गोलीबारी जारी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यादव के साथ महाराष्ट्र का सह-प्रभारी, विप्लव कुमार देव को हरियाणा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू एवं कश्मीर में किसी को भी सह-प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है।
ALSO READ: NEET परीक्षा में हुईं गड़बड़ियों को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?
इन सभी राज्यों में एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है। हरियाणा में भाजपा अपने दम पर सरकार में है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है और दोनों ही विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस' (इंडिया) के घटक दल हैं।
 
जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद उसे विभाजित कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेश बनाए गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar में Congress की नई चाल, राहुल-प्रियंका के बाद कौन बढ़ाने वाला है NDA की परेशानी

WhatsApp में जल्दी ही यूजरनेम सिस्टम होगा चालू, नहीं पड़ेगी नंबर की आवश्यकता

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, पैसेंजर ट्रेन पर ड्रोन अटैक, पावर ग्रिड को किया ध्वस्त, 50 हजार घरों में छाया अंधेरा

ऑनलाइन गेम्स के जाल में फंस रहे मासूम, हिंसक होने के साथ आसानी से हो रहे यौन शोषण के शिकार

जांच रिपोर्ट में खुलासा, कोल्ड्रिफ सिरप से हुई 9 मासूमों बच्‍चों की मौत, मध्यप्रदेश में बिक्री पर लगा बैन

अगला लेख