झारखंड विधानसभा में 2698.14 करोड़ रुपए से अधिक का तृतीय अनुपूरक बजट पेश

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (18:33 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा में वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2698.14 करोड़ रुपए से अधिक का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया गया। इससे पहले बजट सत्र के दूसरे दिन आज पूर्वाह्न 11 बजे सभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया।
 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्थानीय नीति के मसले पर सरकार विचार कर रही है, मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जाएगा और जल्द ही इस विषय पर निर्णय ले लिया जाएगा। आजसू पार्टी के डॉ. लंबोदर महतो द्वारा मुख्यमंत्री प्रश्नकाल में उठाए गए सवाल के जवाब में हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य गठन के 20 साल से अधिक हो गए।
 
उन्होंने बताया कि 1932 के खतियान को लेकर तत्कालीन सरकार द्वारा स्थानीय नीति बनाई गई जिसका पुरजोर विरोध किया। विवाद के बाद इस मामले में उच्च न्यायालय ने भी निरस्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार अदालत के आदेश का अध्ययन कर रही है और बहुत जल्द निर्णय लिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख