Hanuman Chalisa

करवा की टोंटी से निकलती है ठंड, पढ़ें रोचक जानकारी

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (18:17 IST)
शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक मास का प्रारंभ हो जाता है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को रखा जाएगा। महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर चंद्रदे को अपने करवे से अर्घ्‍य देती हैं। कहते हैं कि करवा चौथ से ही धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगती है।
 
- पौराणिक मान्यता है कि धातु से बने करवे से चौथ का पूजन करना फलदायी होता है, लेकिन यथा शक्ति मिट्टी के करवे से पूजन भी किया जा सकता है। 
 
- मान्यता है कि इस दिन के बाद से ही ठंड शुरू हो जाती है। करवे की टोंटी से ही जाड़ा निकलता है और धीरे-धीरे वातावरण में ठंड का एहसास बढ़ जाता है।
 
- उगते चांद को छलनी में देख, जल से भरे करवे से अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद से ही मौसम में सर्द अहसास तेजी से बढ़ने लगता है।
- लोक मान्यता है कि करवा चौथ के पूजन के बाद ही करवे की टोटी से जाड़ा निकलता है। फिर दीवाली से ठंड तेजी से बढ़नी शुरू हो जाती है। 
 
- जब चांद निकलता है तो सभी विवाहित स्त्रियां चांद को देखती हैं और सारी रस्में पूरी करती हैं। रात्रि में जब पूर्ण चंद्रोदय हो जाता है तब चंद्रमा को छलनी से देखकर महिलाएं अर्घ्य देती हैं और आरती उतारकर और अपने पति का दर्शन कर उनकी पूजा करती हैं। इससे पति की उम्र लंबी होती है। तत्पश्चात पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। जीवन के हर मोड़ पर अपने पति का साथ देने वादा करती हैं।
 
- चंद्रदेव के साथ-साथ भगवान शिव, देवी पार्वती और कार्तिकेय की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि अगर इन सभी की पूजा की जाए तो माता पार्वती के आशीर्वाद से जीवन में सभी प्रकार के सुख मिलते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Jyeshtha Amavasya 2026: ज्येष्ठ माह की अमावस्या का क्या है महत्व, जानिए पौराणिक कथा

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

अगला लेख