खेलो इंडिया युवा खेलों का शुभंकर आशा और मोगली सहित, मशाल, थीम गीत लांच

Webdunia
गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (16:12 IST)
भोपाल: खेलो इंडिया युवा खेल 2022 के शुभंकर ‘आशा’ और ‘मोगली’ , इसकी स्मार्ट मशाल ‘अमरकंटक’ और थीम गीत यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक ने लांच किये ।
 
मशाल का नाम नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के नाम पर रखा गया है जो प्रदेश की जीवनदायिनी नदी भी है ।मशाल पर महाकालेश्वर मंदिर , दौड़ता हुआ चीता और ऊपर कमल उकेरा गया है।
 
थीम गीत को मशहूर गायक शान ने आवाज दी है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री दोहराया कि ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सीधे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया युवा खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए पांच लाख रूपये सालाना भी दिया जाएगा।वहीं प्रमाणिक ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र का विकास हुआ है। दूसरे राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।
 
आगामी 30 जनवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक होने वाले खेलो इंडिया युवा खेलों का आयोजन मध्यप्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। इसमें देश भर से आये 6,000 से भी ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और कुल 27 खेल के मुकाबले होंगे। खेलो इंडिया के इतिहास में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जा रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

MI vs SRH Match Preview : वानखेड़े में मुंबई बिगाड़ सकती है हैदराबाद का खेल, जानें सारे रिकॉर्ड

KKR से मिली शर्मनाक हार के बाद क्या बोले KL Rahul? प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

KKR ने LSG को 98 रनों से हरा कर जीता मैच, गेंदबाजों का रहा दबदबा

KKR vs LSG : कोलकाता ने लखनऊ को दिया 236 रनों का लक्ष्य, Sunil Narine फिर चमके

अगला लेख