Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाल गीत : योजना पर पानी...

हमें फॉलो करें बाल गीत : योजना पर पानी...
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

एक ब्लैड में चालीस दाढ़ी,
का विज्ञापन आया।
खुशियों के मारे चूहे ने, 
कत्थक नाच दिखाया।
 
बोला, पैसे खूब बचेंगे, 
खुश हो बैठे भारी।
इन पैसों से मोबाइल ले, 
लूंगा बात बिचारी।
 
बोली चुहिया किंतु आप तो, 
दाढ़ी नहीं बनाते।
दाढ़ी-मूंछों के खर्चे में, 
दमड़ी नहीं लगाते।
 
गुस्से में चूहा चिल्लाया, 
चुप जा मेरी नानी, 
मेरी बनी योजना पर तू, 
रोज फेरती पानी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी भाषा, उसकी उपभाषाएं और संबंधित बोलियां...