Biodata Maker

बाल गीत : कौआ बोला

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
कौआ बोला कांव-कांव जी
बार-बार बस कांव-कांव जी।
 
बोली मुन्नी, छत पर चलना,
मुझे अभी कौए से मिलना।
कौआ सोता कहां बताओ?
कथा अभी उसकी सुनाओ जी।
 
कौआ सुबह-सुबह क्यों आता?
खुद का घर क्यों नहीं बनाता?
अपनी मां से लड़ता है क्या,
बात मुझे सच्ची बताओ जी।
 
कहती दादी, कौआ आया
खबर कोई अच्छी सी लाया।
अतिथि कोई है आनेवाला,
चाय-नाश्ता तो बनाओ जी।
 
दादी की बातें क्या सच हैं,
बातें क्या सच में ही सच हैं।
या ये बातें मनगढंत हैं,
मुझको यह सच-सच बताओ जी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

चैत्र नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चेटीचंड पर्व पर बेहतरीन हिन्दी निबंध

गुड़ीपड़वा, नवरात्रि और चेटीचंड त्योहार के 10 प्रमुख व्यंजन

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

अगला लेख