Hanuman Chalisa

बाल गीत : मुन्ना राजा

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मुन्ना राजा धरमपुरा के,
सचमुच के हैं राजा। 
जिसका चाहें ढोल बजा दें,
जिसका चाहें बाजा।
 
पांच बजे सोकर उठते हैं,
ब्रश मंजन करते हैं'
सारे काम फटाफट करके,
फिर कसरत करते हैं।
ताल ठोककर कहते हैं फिर,
कुश्ती लड़ले आजा।
 
कौन लड़े अब उस मोटू से,
सब डरते हैं भाई।
जो भी उससे लड़ा अभी तक,
सबने टांग तुड़ाई।
टांग देख लो कल्लूजी की,
टूटी ताजा-ताजा।
 
नाक तोड़ दी रामूजी की,
मोहनजी की जांघ।
काम सभी मुन्ना के होते,
बिलकुल ऊंट पटांग।
खुली छूट है सबसे कहते,
आजा हाथ तुड़ाजा।
 
शौक जिन्हें होता तुड़वाता,
हाथ पैर मुन्ना से,
लट्टू जैसा उन्हें घुमा वह,
देता गन्नाके।
कहता है जिसको पिटना हो,
खुला हुआ दरवाजा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख