Hanuman Chalisa

बाल गीत : कैसे हो गजानन

सुशील कुमार शर्मा
कैसे हो गजानन अबकी साल,
भारत में तो मचा है धमाल।
 
जीएसटी से व्यापारी हैं बेहाल,
दलालों की नहीं गल रही है दाल,
जमाखोरों का हुआ जीना मुहाल।
 
औरतों के कट रहे चोटियों के बाल,
राम रहीम पर पड़ा सीबीआई का जाल।
 
कैसे हो गजानन अबकी साल,
भारत में तो मचा है धमाल।
 
पाकिस्तान कर रहा हरदम घात,
चीनी चाउमीन से न बन रही बात।
 
भारत से खाकर हरदम मात,
दोनों घुड़क रहे दिन और रात।
 
डोकलाम में मचा बवाल,
चीनी चूहे करे सवाल।
 
कैसे हो गजानन अबकी साल,
भारत में तो मचा है धमाल।
 
तीन तलाक अब हुआ खलास,
मुस्लिम बहनें हुईं पलास।
 
बेरोजगारी की दर है खास,
पप्पू अभी नहीं हुआ है पास।
 
टमाटर दहककर हुआ है लाल,
प्याज सिमटकर हुई बेहाल।
 
कैसे हो गजानन अबकी साल,
भारत में तो मचा है धमाल।
 
अन्नदाता खा रहा है गोली,
रोटी इठलाकर बोली।
 
नेट है सस्ता महंगी गोली,
मस्त है मजदूरों की टोली।
 
दिन में काम का नहीं मलाल,
मोबाइल से रोटी का सवाल।
 
कैसे हो गजानन अबकी साल,
भारत में तो मचा है धमाल।
 
इस बार गजानन कुछ कर जाना,
ऑक्सीजन के सिलेंडर भर जाना।
 
बंद हो जाए बच्चों का मर जाना,
विश्वास से सब मन भर जाना।
 
भारत में सब हों खुशहाल,
जीवन में सब हों मालामाल।
 
कैसे हो गजानन अबकी साल,
भारत में तो मचा है धमाल।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

निर्जला एकादशी पर शर्बत क्यों बांटा जाता है, जानिए इसके फायदे

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

अगला लेख