Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजेदार बाल कविता : जूतों की थापों पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें rat poem
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

, सोमवार, 24 जून 2024 (17:30 IST)
चूहे जी ससुराल गए तो,
जूते चुरा लिए साली ने।
वापस कैसे पाएं जूते,
मदद नहीं की घरवाली ने।
 
चूहे ने गुस्से के मारे,
घरवाली को दिया निकाल।
गोरे रंग वाली साली से,
रिश्ता जोड़ लिया तत्काल।
 
उन्हीं चुराए जूतों से अब,
साली से पिटते हर दिन।
जूते की थापों पर चूहा,
नाच दिखाता तिक-तिक-धिन।
 
(यहां पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस सब्जी का जूस पीने से लिवर में जमा गंदगी होगी दूर