मजेदार बाल कविता : चिट्ठी पढ़...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kids Poem Hindi
बिट्टी पढ़ री बिट्टी पढ़,
आई गांव से चिट्ठी पढ़।
 
चिट्ठी आई पांव से,
नदी पार कर नाव से।
नहीं आगरा से आई,
न ही ये उन्नाव से। 
पूछ रहे हैं दादाजी,
क्या कुछ वहां हुआ गड़बड़।
 
चिट्ठी जब-जब आती है
बिट्टी ही पढ़ पाती है।
अजब लिखावट दादी की, 
वही समझ भर पाती है।
बिट्टी को चिट्ठी न दो,
तो वह पड़ती है लड़-लड़।
 
चिट्ठी में फरमाइश है,
दादा मोबाइल लाएं।
पहले बच्चों से सीखें,
फिर वे मुझको सिखलाएं।
कहतीं हैं सब सीखूंगी,
बुद्धि अभी नहीं हुई जड़।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख