दीपावली पर बाल गीत : जग में आज दिवाली

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
घर-घर बंदनवार सजे हैं,
दिखती छटा निराली।
जग-मग करते दीप कह रहे,
जग में आज दिवाली।
       
सजी रंग में इंद्र धनुष के,
दीवारों की काया।
दीप जले तो लगा, धरा पर,
स्वर्ग उतर कर आया।
फुलझड़ियों संग लगी नाचने,
दिवाली मतवाली।
 
हर्षित होकर दीप-दीप ने,
फैलाया उजियारा।
अंधकार की चली एक न,
सभी मोर्चे हारा।
लगी थिरकने घर-आंगन में,
खुश होकर खुशहाली।
      
दीपक सजा-सजा दिवाली,
हम हर साल मनाते।
लेकिन अपने मन के तम को,
हटा नहीं हम पाते।
क्या मन के भीतर ही तम ने,
पक्की जगह बना ली?  

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

अगला लेख