Hanuman Chalisa

बच्चों की कविता : रूठी बिन्नू

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
रूठी-रूठी बिन्नू सेरी,
रूठ गए हैं भैयाजी।
 
बिन्नू कहती टिकट कटा दो,
हमें रेल से जाना है।
पर भैया क्या करे बेचारा
खाली पड़ा खजाना है।
 
कौन मनाए रूठी बिन्नू,
कोई नहीं सुनैयाजी।
 
बिन्नू कहती ले चल मेला,
वहां जलेबी खाऊंगी।
झूले में झूला झूलूंगी,
बादल से मिल आऊंगी।
 
मेला तो दस कोस दूर है,
साधन नहीं मुहैयाजी।
 
मत रूठो री प्यारी बहना,
तुमको खूब घुमाऊंगा।
सबर करो मैं जल्दी-जल्दी,
खूब बड़ा हो जाऊंगा।
 
चना-चिरौंजी, गुड़ की पट्टी,
रोज खिलाऊं लैयाजी।
 
जादू का घोड़ा लाऊंगा,
उस पर तुझे बिठाऊंगा।
ऐड़ लगाकर, पूंछ दबाकर,
घोड़ा खूब भगाऊंगा।
 
अम्बर में हम उड़ जाएंगे,
जैसे उड़े चिरैयाजी।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख