shiv chalisa

बाल गीत : बल्लू बोला छूमंतर

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मुट्ठी खोली हाथ घुमाकर,
बल्लू बोला छूमंतर।
 
जय माता कंकाली बोला,
जय कलकत्ते वाली बोला।
चुन्नू, मुन्नू, डॉली बोला,
बजा-बजाकर ताली बोला।
 
सबको खाली हाथ दिखाकर,
बल्लू बोला छूमंतर।
 
फिर से मुट्ठी बांधी उसने,
ध्यान साधना साधी उसने।
अम-अम-अम-डम-डम चिल्लाया,
सिर के ऊपर हाथ घुमाया।
फिर मुट्ठी को फूंक-फुंकाकर,
बल्लू बोला छूमंतर।
 
ज्यों ही उसकी खुली हथेली,
हाथों में थी गुड़ की ढेली।
बोला आया जादूवाला,
देखो लाली, देखो लाला।
सबको गुड़ का ढेर दिखाकर,
बल्लू बोला छूमंतर।
 
हाथ घुमाकर जादू करता,
दुखी जनों के वह दु:ख हरता।
रोते मुखड़े रोज हंसाता,
ओंठों पर मुस्कानें लाता।
हंसते-हंसते फिर इठलाकर,
बल्लू बोला छूमंतर। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Indian Gooseberry: आंवला का जादू: रोज एक आंवला खाने से बालों और आंखों में होंगे ये 7 बड़े बदलाव

मृत्युपूर्व चेतना के लौटने का चमत्कार

बहुत ज्यादा सोचते हैं (Overthinking)? दिमाग को शांत और खुश रखने के लिए रोज करें ये 7 आसान योगासन

सभी देखें

नवीनतम

प्रवासी कविता: फ़रिश्ते

टी-20 मैच की तरह बेखौफ खेलें ज़िंदगी की दूसरी पारी

खामेनेई का अंत और इस्लामी क्रांति

Shitala Mata Bhog: बसोड़ा पर्व, शीतला माता भोग के 7 विशेष व्यंजन

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

अगला लेख