Hanuman Chalisa

बाल कविता: मैं और मेरी दुनिया

सुशील कुमार शर्मा
गुरुवार, 26 जून 2025 (16:49 IST)
अतुकांत बाल-कविता 
 
मैं सुबह सूरज से पहले उठता हूं,
कभी-कभी चिड़ियों की बोली मुझे जगा देती है।
मां की आवाज़ रसोई से आती है
हल्की गरम-सी, प्यार से भरी।
 
स्कूल जाने की जल्दी होती है,
लेकिन मेरा मन तो अभी भी
किताब के उस पन्ने में अटका है
जहां एक खरगोश बादलों पर कूदता है।
 
कभी मैं सोचता हूं
अगर पंख लग जाएं तो
क्या मैं उड़ सकता हूं घर की छत तक?
या बादल मुझे अपने साथ घुमा लेंगे?
 
कक्षा में सब चुपचाप बैठे रहते हैं,
पर मेरी कल्पना चुप नहीं होती।
वो कभी ब्लैकबोर्ड पर 
चढ़ जाती है,
कभी खिड़की से बाहर 
झांकती है।
 
दोस्तों के संग खेलते हुए
समय भाग जाता है।
और जब मैं हार जाता हूं,
तो मन थोड़ी देर उदास होता है
पर फिर हंसी लौट आती है।
 
मैं छोटा हूं,
पर मेरे अंदर एक बड़ी दुनिया है।
जहां जादू है, डर है, हिम्मत है,
और ढेर सारे सवाल हैं
जिनके जवाब 
मुझे अभी ढूंढने हैं।
 
शायद यही होना
बचपन कहलाता है।
एक रंगों से भरी किताब,
जिसका हर पन्ना
अभी खुलना बाकी है।

 (वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख