मजेदार कविता : हिंदी महीनों के संग अंग्रेजी माह

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12 Month names poem 
 
अंग्रेजी के महीनों के संग
हिंदी माह किस तरह चलते।
हिंदुस्तानी होकर भी हम,
बात जरा भी नहीं समझते।
 
माह जनवरी में हिंदी के,
पूस, माघ का डेरा होता।
माघ और फागुन ने मिलकर,
माह फरवरी घेरा होता।
 
माह मार्च में सजे हुए हैं,
फागुन और चैत्र के मेले।
चलता ले अप्रैल साथ में,
चैत्र और बैसाखी ठेले।
 
मई में तो बैसाख, जेठ से,
गर्मी की बातें होतीं हैं।
माह जून में जेठ, असाढ़ी,
उमस भरी रातें होतीं हैं।
 
हर आषाढ़ और सावन में, 
माह जुलाई का रहता है।
सावन, भादों संग रहूंगा।
हर अगस्त हंस कर कहता है।
  
बात सितंबर की करते हैं,
भादों, क्वांर भरे हैं इसमें।
क्वांर, कार्तिक का बंगला यह,
अक्टूबर जी रहते इसमें।
 
कार्तिक और अगहन के हिस्से,
माह नवंबर को मिलते हैं।
अगहन, पूस के छोटे से दिन,
माह दिसंबर संग चलते हैं।
  
हिंदी के बारह मासी से,
अंग्रेजी महीनों का नाता।
इस कविता को पढ़ने से ही,
सहज ज्ञान हमको मिल जाता। 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: बच्चों की कविता : कांटा चलता रहे घड़ी का

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

हनुमंत सदा सहायते... पढ़िए भक्तिभाव से भरे हनुमान जी पर शक्तिशाली कोट्स

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

मातृ दिवस और पितृ दिवस: कैलेंडर पर टंगे शब्द

हिन्दी कविता : पिता, एक अनकहा संवाद

अगला लेख