बाल गीत : दादीजी के उपदेशों की...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
दादीजी के उपदेशों की, हर दिन खिचड़ी पकती है।
समझाइश की, सदाचार की, दाल पकाती हंडी में।


 
चांवल पकते जो मिलते हैं, दया प्रेम की मंडी में।
यह करना है वह न करना, बस निर्देशित करती है।
 
अदरक वाली चाय बनाओ, कहती इससे लाभ बहुत।
हल्दी वाला दूध बताती, होता असर बड़ा अद्भुत।
हमें पौष्टिक भोजन देकर, बहुत-बहुत खुश रहती है।
 
दादी के उपदेशों पर तो, कभी-कभी गुस्सा आता।
बनकर बैल बंधू खूंटे से, मुझको जरा नहीं भाता।
 पर उनकी ममता ऐसी है, बात मानना पड़ती है।
 
बड़े बुजुर्गों की बातों में, सार हमेशा रहता है।
भले झिड़कियां डांट डपट हो, प्यार हमेशा रहता है।
लगता है सच प्यारी दादी, बात पते की कहती है।
Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!

बाल गीत : पके आम का रस

अगला लेख