Hanuman Chalisa

बाल कविता : घर-घर हिन्दी आम करो...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सुबह करो या शाम करो,
कुछ हिन्दी में काम करो।


 
अंग्रेजी तुमको आती है,
यह तो अच्छी बात बहुत।
दीगर और अन्य भाषाएं,
तुमको सच में ज्ञात बहुत।
 
पर इन सबके ऊपर भाई,
हिन्दी का ही नाम करो।
 
अपनी भाषा ही हम सबको,
सच्चा ज्ञान सिखाती है।
अपनी भाषा पढ़ने से ही,
बुद्धि सिद्ध हो पाती है।
 
हिन्दी में जीरो रहकर मत,
हिन्दी को गुमनाम करो।
 
अपनी भाषा में पढ़ने से,
ज्ञान तंतु झंकृत होते।
शब्दों को आंखों-कानों से,
झट दिमाग में भर देते।
 
खुले रखो हिन्दी के सब पथ,
नहीं सड़क को जाम करो।
 
हिन्दी में हो हिन्दुस्तानी,
यही हमारा नारा है।
उत्तर-दक्षिण-पूरब-पश्चिम,
सारा देश हमारा है।
 
हिन्दी भाषा जन-मन-गण है,
घर-घर हिन्दी आम करो।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

'अष्टांग योग गीत'

प्रेरणादायक कहानी: मीनू की 'कूल' तरकीब: जब परिंदे बने दोस्त

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

अगला लेख