Hanuman Chalisa

बाल कविता : दीपू का घोड़ा

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
कितना तेज दौड़ता-फिरता, यह दीपू का घोड़ा है, 
उड़ता जाता गिरता-पड़ता, यह दीपू का घोड़ा है। 
 
आटा लाता सब्जी लाता, दूध दही घी लाता है, 
वही एक है करता-धरता, यह दीपू का घोड़ा है।
 
आज लंच लेगा दिल्ली में, डिनर करेगा चेन्नई में, 
पहुंच रहा तेजी से उड़ता, यह दीपू का घोड़ा है। 
 
आसमान में गधे उड़ रहे, उल्लू भी डेरा डाले, 
बांहें चढ़ाकर उनसे लड़ता, यह दीपू का घोड़ा है।
 
कुत्ते कभी भौंकने लगते, सियार कभी चिल्लाते हैं,
एकसाथ दोनों से लड़ता, यह दीपू का घोड़ा है। 
 
सच्चाई रग-रग में है, ईमान कभी ना छोड़ा है, 
सूरज जैसा तेज दमकता, यह दीपू का घोड़ा है।
 
चोरी भ्रष्टाचार मिटे यह, बीड़ा अभी उठाया है,
कटा सियार कुत्तों का पत्ता, यह दीपू का घोड़ा है। 
 
चिल्लाने वाले चिल्लाते, खूब मचाया हो-हल्ला,
नहीं रोक पाए हैं रास्ता, यह दीपू का घोड़ा है।
 
हाथ बढ़ाकर निर्बल कमजोरों की, सेवा करता है,
दुखियों के हर दिन दुःख हरता, यह दीपू का घोड़ा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

अगला लेख