हिन्दी बाल कविता : चलो बनाएं रेल

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सारे मित्रों और सखाओं,
चलो बनाएं रेल।
रेल बनाकर साथ चले तो,
बढ़ जाएगा मेल।
 
मुन्ना बन जाएगा इंजन,
रिया गार्ड का डिब्बा।
डिब्बा बनकर जुड़ जाएंगे,
रमजानी के अब्बा।
आगे बढ़कर सिखलाएंगे,
हमें रेल का खेल। 
 
शयन यान बनकर जुड़ जाएं,
नीना, मीना, झब्बू। 
ए.सी. वन, टू, थ्री बन जाएं,
शीला, नीता, तब्बू।
स्टेशन-स्टेशन होगी,
भारी रेलम पेल।  
 
चेक करेंगे टिकट रेल में,
मोटे छन्नू भाई।  
बिना टिकट वालों की भैया,
समझो शामत आई।   
पुलिस रेल की उन्हें पकड़कर,
भिजवा देगी जेल।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चिंता करने का भी तय करें टाइम, एंजाइटी होगी मिनटों में दूर

आपकी रोज की ये 5 हैबिट्स कम कर सकती हैं हार्ट अटैक का रिस्क, जानिए इनके बारे में

कमजोर आंखों के लिए आज से शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

गोलाकार ही क्यों होती हैं Airplane की खिड़कियां? दिलचस्प है इसका साइंस

इन 7 लोगों को नहीं खाना चाहिए अचार, जानिए कारण

हिन्दी कविता : योग, जीवन का संगीत

योग को लोक से जोड़ने का श्रेय गुरु गोरखनाथ को

क्या सच में छींकते समय रुक जाती है दिल की धड़कन?

अगला लेख