Hanuman Chalisa

Winter Short Story : मुझे टोको पापा

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Story for Children
 

* मौलिक लघु कथा
 
गेट खोलकर कार बाहर निकालते-निकालते प्रभात की नजर बाईं तरफ बने कमरे की ओर चली गईं, जहां पापा दरवाजे के पास ही रखे सोफे पर अखबार या कोई मैगजीन पढ़ते रहते थे। 
 
वह प्रतीक्षा करने लगा कि पापा अब कहने वाले हैं कि कहां जा रहे हो सवेरे-सवेरे? कितनी ठंड है, टोपा नहीं पहना?
 
परंतु अरे... पापा हैं कहां अब? वे तो हैं ही नहीं इस दुनिया में। उसने अपना सिर झटक दिया। उफ्! क्या सोचने लगा?
 
कार लेकर चल दिया वह आगे।
 
पापा की आदत से परेशान हो जाता था प्रभात। घर से निकले नहीं कि टोकना कि कहां जा रहे हो? कब तक लौटोगे? अरे! स्वेटर नहीं पहना? कितनी ठंड है, टोपा तो लगा लेते? 
 
और आखिरकार उसने एक दिन कह ही दिया था कि पापा रोज-रोज मत टोका करो, अब मैं कोई बच्चा नहीं हूं। उस दिन पापा उसे एकटक उसे देखते रह गए थे। हां, उस दिन से उन्होंने टोकना बिलकुल ही बंद कर दिया था। बंद क्या कर दिया, उस तरफ देखते ही नहीं थे, जहां से वह बाहर जा रहा होता। कार से जा रहा हो, बाइक से या पैदल- उन्हें कोई मतलब नहीं होता। क्या पहने हैं और क्या नहीं? इससे भी सरोकार नहीं रहा।
 
प्रभात की आंखें भर आईं। काश! आज पापा फिर टोकते कि कहां जा रहे हो इस ठंड में, टोपा नहीं पहना? परंतु अब...?
 
मन बड़ा उदास हो गया। उसने कार झील की तरफ मोड़ दी। शरद ऋतु के धुंधलके में झील के पार सारा क्षितिज डूबा हुआ था। शीतल पवन में झील का पानी उछाल मार रहा था।
 
उसे लगा कि पानी की एक लहर से पापा की धीमी आवाज आ रही है- 'कहां जा रहे हो?'

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख