Hanuman Chalisa

क्या डार्क मैटर का अस्तित्व है एक भ्रांति?

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (18:52 IST)
लंदन। वैज्ञानिकों का दावा है कि जिस डार्क एनर्जी को ब्रह्मांड के 68 प्रतिशत हिस्से का निर्माण करने वाला माना जाता था, उसका शायद कोई अस्तित्व ही नहीं है। उनका मानना है कि ब्रह्मांड के आदर्श मॉडल अपनी बदलती संरचना पर गौर करने में विफल हैं लेकिन एक बार इसपर गौर कर लिए जाने पर डार्क एनर्जी की जरूरत खत्म हो जाती है।
 
1920 के दशक से तारामंडलों के वेगों को मापकर वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकाला कि पूरे ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है और ब्रह्मांड में जीवन की शुरुआत एक बेहद सूक्ष्म बिंदु से हुई। 20वीं सदी के उत्तरार्ध में अंतरिक्षयात्रियों को एक अदृश्य 'डार्क' मैटर का साक्ष्य मिला। यह साक्ष्य इस पर्यवेक्षण पर मिला कि तारामंडलों के भीतर तारों की गति की व्याख्या के लिए किसी अतिरिक्त चीज की जरूरत थी।
 
शोधकर्ताओं ने कहा कि हमारा निष्कर्ष एक गणितीय अनुमान पर निर्भर करता है, जो अंतरिक्ष के अवकलित विस्तार की अनुमति देता है और सामान्य सापेक्षिता के अनुरूप है। ये दिखाते हैं कि पदार्थ की जटिल संरचनाओं का निर्माण किस तरह से विस्तार को प्रभावित करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि अब तक इन मुद्दों पर गौर नहीं किया जाता था लेकिन यदि इनपर गौर किया जाए तो डार्क एनर्जी के बिना ही त्वरण की व्याख्या की जा सकती है। यह शोध रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के मासिक नोटिसों में प्रकाशित किया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

अगला लेख