लखीमपुर मामला : UP BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले, हम फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलने नहीं आए

Webdunia
रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (19:35 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जनता के प्यार से नेता बना जाता है. हम फॉर्च्यूनर गाड़ी से किसी को कुचलने नहीं आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपके व्यवहार से ही वोट मिलेगा।
ALSO READ: मोदी के गढ़ में प्रियंका ने मंच से की दुर्गा स्तुति, हर-हर महादेव का जयघोष; कुरान की आयतें भी पढ़ीं गईं
रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम नेतागिरी करने आए हैं, किसी को लूटने नहीं आए हैं। फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलने नहीं आए हैं। वोट मिलेगा तो आपके व्यवहार से मिलेगा। 
 
स्वतंत्र देव सिंह का बयान ऐसे वक्त आया है जब लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। 
 
आशीष मिश्रा को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आधी रात के बाद उसे अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
ALSO READ: लखीमपुर की घटना पर बोलीं प्रियंका गांधी- जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होता, हम लड़ते रहेंगे
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आशीष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लखीमपुर खीरी जिला जेल भेज दिया है। आशीष की पुलिस रिमांड के लिए अर्जी दी गई थी। अदालत ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 11 अक्टूबर की तारीख तय की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख