Hanuman Chalisa

बृहस्पति यदि है तीसरे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (10:37 IST)
धनु और मीन का स्वामी गुरु कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में गुरु बलवान और सातवें, दसवें भाव में मंदा होता है। बुध और शुक्र के साथ या इनकी राशियों में बृहस्पति बुरा फल देता है। लेकिन यहां तीसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और उपाय करें, जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : कुल गुरु या खानदान का रखवाला कहा गया है। ऐसे व्यक्ति के शेष ग्रह यदि मंदे हो तो व्यक्ति सदा ‍खानदान की चिंता में रहता है। रहस्यमय विद्याओं में रुचि लेता है। दौलत आती-जाती रहती है पर दौलत मंद होने में गुरु के मित्र ग्रहों का अच्छा होना आवश्यक है।
 
 
तीसरे भाव का बृहस्पति व्यक्ति को समझदार और अमीर बनाता है, जातक अपने पूरे जीवन काल में सरकार से निरंतर आय प्राप्त करता रहेगा। तीसरे भाव के बृहस्पति के समय नवम भाव में स्थित शनि हो तो जातक दीर्घायु हो। यदि शनि दूसरे भाव में हो तो जातक बहुत चतुर और चालाक होगा। चतुर्थ भाव में स्थित शनि हो तो जातक का पैसा और धन उसके अपने दोस्तों के द्वारा लूट लिया जाएगा। यदि बृहस्पति तीसरे भाव में किसी पापी ग्रह से पीड़ित है तो व्यक्ति अपने किसी करीबी के कारण बरबाद हो जाएगा और कर्जदार हो जाएगा।
 
 
5 सावधानियां :
1. कर्ज न दें और न लें।
2. भाई और बहनों से अच्छे संबंध बना कर रखें।
3. बहन, बेटी, पत्नि, मां, कन्या का कभी भी अपमान न करें।
4. चापलूसों से दूर रहें।
5. कभी भी झूठ न बोलें और चरित्र को उत्तम बनाएं रखें।
 
क्या करें : 
1. देवी दुर्गा की पूजा करें।
2. पीपल में जल चढ़ाएं।
3. मंगल का उपाय करें।
4. घर में धूप-दीप देते रहें।
5. कन्याओं अर्थात छोटी लड़कियों को मिठाई और फल देते हुए उनके पैर छू कर उनका आशीर्वाद लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख