बुधवार के दिन करें लाल किताब के 10 उपाय, मिलेगा चमत्कारिक लाभ

Webdunia
Lal kitab ke upay for budhavar
बुधवार का ग्रह है बुध और इस ग्रह के दूषित होने से नौकरी, व्यापार, बुद्धि सहित शरीर के कई अंगों पर यह असर पड़ता है। आओ जानते हैं कि बुधवार के दिन लाल किताब के कौनसे उपाय करके जीवन को सुखी बनाया जा सकता है।
 
 
1. दुर्गा पूजा : बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं। ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप बुधवार के दिन करना बेहद शुभकारी होता है। इसके अलागा गणेश मंत्र या दुर्गा माता के मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
ALSO READ: लाल किताब : बुधवार को करें ये 3 उपाय तो होगा नौकरी और व्यापार में चमत्कारिक लाभ
2. नाक छिदवाएं : यदि आपक कुंडली में बुध ग्रह अष्टम में बुध है या बुध ग्रह किसी भी रूप में पीड़ित हो रहा है तो बुधवार को नाक छिनवाकर दूसरे दिन गुरु का दान करें और नाक में 43 दिन तक चांदी का तार डालकर रखें।
 
 
3. इनका करें सम्मान : बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें और बुधवार के दिन इन्हें मिठाई खिलाएं। 
4. गाय को चारा : बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। यदि आप 100 गायों को एक साथ हरा चारा खिलाएंगे तो उत्तम होगा। 
 
5. मूंग का दान : यदि बुध ग्रह कुंडली में पीड़ित है तो साबुत हरे मूंग का दान करें।
 
 
6. झूठ न बोलें : सबसे जरूरी यह कि झूठ ना बोलें, गप्प न लड़ाएं।
Tulsi Worship
7. तुलसी का सेवन : बुधवार के दिन तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाना बहुत शुभ होता है।
 
8. हरा रूमाल : बुधवार के दिन अपने जेब में हरा रुमाल जरूर रखें। परंतु यह उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।
 
 
9. खाली मटकी जल में बहाएं : बुधवार के दिन खाली मटकी को बहते जल में प्रवाहित करें, परंतु यह उपाय किसी विशेषज्ञ को कुंडली बताकर ही करें।
 
10. कन्या भोज : बुधकार को 9 कन्याओं को भोजन कराएं। कन्याओं को हरे रंग का रुमाल भी बांटें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

अगला लेख