Hanuman Chalisa

लाल किताब : इन 3 कारणों से हो जाता है मंगल खराब, जानिए खराब होने की 9 निशानी

अनिरुद्ध जोशी
कुंडली में मंगल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मंगल के कारण ही मंगल दोष लगता है और मंगल के कारण ही जीवन में दंगल भी होता है। सबसे बड़ी बात यह कि मंगल के कारण ही जीवन में सभी कुछ मंगलमय भी होता है। इसीलिए यह जानना जरूरी है कि मंगल किस कारण से खराब होता है और क्या है मंगल के खराब होने की निशानी।
 
 
मंगल खराब होने के कारण : 
1. यदि आप मांस, मटन, अंडे या मछली खाते हैं तो मंगल खराब हो जाएगा। यह भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति जिस तरह का मांस खाता है, उसका उसी तरह का चरित्र और प्रवृत्ति का विकास होता है। जो बच्चे मां का दूध कम पीते हैं और जानवरों का ज्यादा, उनकी कार्यशैली में जानवरों जैसा ही व्यवहार देखा जा सकता है। दरअसल, मांस-मच्छी खाने से व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क की प्रकृति बदल जाती है। उसकी सोच बदल जाती है। सोच बदलती है तो वर्तमान बदलता है। वर्तमान बदलता है तो भविष्य भी बदल जाता है।
 
 
2. यदि आप अपने भाई या रक्त संबंधी से झगड़ते रहते हैं तो मंगल खराब हो जाएगा। रक्त खराब है तो भी मंगल खराब है।
 
3. यदि किसी भी प्रकार से क्रोध करते हैं या आपका चिढ़चिढ़ा स्वभाव है तो मंगल खराब हो जाएगा।
 
मंगल खराब की निशानी : 
1. यदि आपका रक्त खराब या कम हो चला है तो मंगल खराब ही समझो। खून के खराब होने से और भी कई तरह की समस्याएं जन्मती हैं। 
 
2. मंगल यदि अच्‍छा है तो जातक अच्छे पद पर जाता है जैसे राजनेता, पुलिस अफसर, इंजीनियर, खिलाड़ी या मैनेजर बनेगा आदि। परंतु यदि मंगल खराब है तो जातक में अपराधी प्रवृत्ति का विकास होता है। वह गुंडा, चोर, डाकू बन सकता है या वह हर समय क्रोध करने वाला, व्यर्थ ही गुस्सा दिखाने वाला मूर्ख व डरपोक व्यक्ति होगा। बद मंगल अपराधी बनाता है और नेक मंगल सेनापति, राजनेता, पुलिस ऑफिसर या बेहतर खिलाड़ी। बद मंगल के कारण थाने या जेल में रातें गुजारना पड़ती हैं।
 
 
3. मंगल के खराब होने से जीवन से पराक्रम, कार्य और शांति नष्ट हो जाती है। जातक हर समय आशंकित, भयभीत और चिंतित ही बना रहता है। मंगल हौसला और लड़ाई का प्रतीक है। यदि व्यक्ति डरपोक है तो मंगल खराब है। 
 
4. घर का पश्‍चिम कोण यदि दूषित है तो मंगल भी खराब होगा।
 
5. चौथे और आठवें भाव में मंगल अशुभ माना गया है। किसी भी भाव में मंगल अकेला हो तो पिंजरे में बंद शेर की तरह है।
 
 
6. सूर्य और शनि मिलकर मंगल बद बन जाते हैं। मंगल के साथ केतु हो तो अशुभ हो जाता है। मंगल के साथ बुध के होने से भी अच्छा फल नहीं मिलता। सूर्य और बुध मिलकर नेक मंगल बन जाते हैं। 
 
7. धर्म के मजाक उड़ाते रहना, भाई या मित्र से दुश्मनी मोल लेना, निरंतर क्रोध करना भी मंगल खराब होने की निशानी है। व्यक्ति हर समय झगड़ता रहता है। बहुत ज्यादा अशुभ हो तो बड़े भाई के नहीं होने की संभावना प्रबल मानी गई है। भाई हो तो उनसे दुश्मनी होती है। 
 
8. बच्चे पैदा करने में अड़चनें आती हैं। पैदा होते ही उनकी मौत हो जाती है।
 
9. मंगल से रक्त संबंधी बीमारी होती है। रक्त की कमी या अशुद्धि हो जाती है। उच्च रक्तचाप, वात रोग, गठिया रोग, फोड़े-फुंसी होते हैं, जख्मी या चोट, बार-बार बुखार आना, शरीर में कंपन होते रहना, गुर्दे में पथरी हो जाती है, आदमी की शारीरिक ताकत कम होना, एक आंख से दिखना बंद हो जाना, शरीर के जोड़ काम नहीं करना और शरीर पर काले की बजाए लाल तील की संख्‍या बढ़ना मंगल खराब होने की निशानी है।
 
कॉपीराइट वेबदुनिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख