Lal Kitab Rashifal 2023: मीन राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

Webdunia
Pisces zodiac sign Meen Rashi lal kitab 2023 : वैदिक ज्योतिष से अलग लाल किताब का ज्योतिष क्या कहता है मीन राशि के बारे में? वर्ष 2023 में कैसा रहेगा मीन राशि का भविष्य? क्या मीन राशि वाले सफल हो पाएंगे, क्या पूरा वर्ष शुभ रहेगा या कि मिलाजुला रहेगा? नौकरी, करियर, व्यापार, विवाह, वैवाहिक जीवन में क्या कुछ घटने वाला है आओ जानते हैं लाल किताब की विद्या के अनुसार।
 
 
लाल किताब मीन राशि 2023 | Lal kitab Meen rashi 2023
 
मीन राशि करियर और नौकरी 2023 | Pisces career and job 2023: करियर और नौकरी में आपको इस वर्ष अच्‍छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपका अनुभव काम आएगा। मीन राशि पर बृहस्पति और शनि के प्रभाव के चलते नौकरी के हालात अच्‍छे रहेंगे। पदोन्नति के योग भी बनेंगे।
 
मीन राशि व्यापार 2023 | Pisces business 2023 यदि आप व्यापारी हैं तो यह वर्ष आपके लिए शारदार रहने वाला है। व्यापार का विस्तार होगा। नए साझेदार बन सकते हैं। हालांकि आपको लेन देन में सावधानी रखना होगी। 
 
मीन राशि दांपत्य जीवन 2023 | Pisces married life 2023: वर्ष 2023 में आपके दांपत्य जीवन में सुधार होने की संभावन है। आपका आपके जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा, गलतफहमी दूर होगी और सानिध्यता मिलेगी। प्रेम बढ़ेगा और यात्रा के योग भी बनेंगे। अविवाहित हैं तो इस साल विवाह होने की पूरी संभावना है। आपका अच्छा व्यवहार परिवार में खुशियां कायम करेगा।
 
मीन राशि सेहत 2023 | Pisces Health 2023: सेहत की दृष्टि से यह वर्ष मध्यम है। खानपान पर ध्यान देना होगा और मानसिक तनाव से दूर रहना होगा।
 
मीन राशि आर्थिक स्थिति 2023 | Pisces financial status 2023: आपको धन की आवक बहुत होगी और आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे लेकिन आपको फिजूल खर्ची पर रोक लगाकर धन का सदुपयोग करना सीखना होगा। बेहतर जगह निवेश करेंगे तो भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे।
 
मीन राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Pisces: आपको मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और गरीबों को हलवा बांटना चाहिए। गुरुवार का उपवास करना चाहिए और केसर का तिलक लगाना चाहिए। शनि के प्रभाव से बचने के लिए शनि के मंदे कार्यों से दूर रहकर शनिवार को शनि मंदिर में छायादान करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Pradosh vrat : प्रदोष व्रत पर करें 3 उपाय बदल जाएगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आपका 17 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

अगला लेख