घर में कहां-कहां रहता है राहु का स्थान, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
बुध ग्रह हमारी बुद्धि का कारण है, लेकिन जो ज्ञान हमारी बुद्धि के बावजूद पैदा होता है उसका कारण राहु है। जैसे मान लो कि अकस्मात हमारे दिमाग में कोई विचार आया या आइडिया आया तो उसका कारण राहु है। राहु हमारी कल्पना शक्ति है तो बुध उसे साकार करने के लिए बुद्धि कौशल पैदा करता है। इसी तरह घर में भी राहु की विशेष उपस्थिति होती है। आओ जानते हैं कि घर में कहां-कहां रहता है राहु।
 
 
1. नैऋत्य कोण : नैऋत्य कोण राहु का कोण है। इस कोण में कोई दोष नहीं होना चाहिए।
 
2. शौचालय : शौचालय में राहु का स्थान होता है। शौचालय साफ सुधरी रखें। यह टूटी-फूटी या गलत दिशा में नहीं होना चाहिए।
 
3. सीढ़ियां : घर की सीढ़ियां राहु की होती है। सीढ़ियां साफ सुधरी रखें। यह टूटी-फूटी या गलत दिशा में नहीं होना चाहिए।
 
4. पोशाक : पायजामा और पतलून भी राहु के कारक हैं। यह फटे पुराने नहीं होना चाहिए।
 
6. पशु : हाथी, कांटेदार जंगली चूहा भी राहु का प्रतीक है।
 
7. वृक्ष : घर के आसपास नारियल का पेड़, कांटेदार पौधे या कुत्ता घास है तो यह भी राहु के कारक है।
 
8. रत्न : नीलम, सिक्का और गोमेद भी राहु है।
 
9. छत : घर की छत भी राहु है इसका टूटा-फूटा होना या गंदा होना राहु के खराब होने की निशानी है।
 
10. अटाला : घर में कहीं पर भी अटाला, फटे पुराने कपड़ों की पोटली रखी है तो वह खराब राहु का स्थान माना जाएगा।
 
इसके अलावा राहु का मकान भीतर से भयानक अहसास वाला होता है। यदि राहु का अच्छा असर है, तो यह खानदानी और धनपति का मकान होगा और यदि राहु का असर खराब है, तो यह भूतों का मकान होगा। कई दिनों से खाली पड़ा डरावना-सा मकान भी राहु के असर वाला होगा। इस घर के आसपास कैक्टस, बबूल का पेड़ या कांटेदार झाड़ियां हैं, तो हो यह राहु का ही मकान होगा। ऐसे मकान में हत्या या आत्महत्या हो सकती है। यदि आपका घर ऐसा है, तो आपके रिश्तेदार आपके यहां कम ही आते होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और फल

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना भविष्‍यफल

13 मई 2024 : आपका जन्मदिन

13 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

अगला लेख