शनि यदि है दसवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 6 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (10:33 IST)
मकर और कुंभ का स्वामी शनि तुला में उच्च, मेष में नीच का होता है। लाल किताब में आठवें भाव में शनि बली और ग्यारहवां भाव पक्का घर है। सूर्य, चंद्र और मंगल की राशियों में शनि बुरा फल देता है। लेकिन यहां दसवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।

 
कैसा होगा जातक : यहां स्थित शनि को कोरा कागज समझों अर्थात तुमने उस पर जैसा लिख दिया वैसा जीवन हो जाएगा। किस्तम को जगाने वाला, लेकिन शर्त यह की शनि के मंदे कार्य न करें। यह शनि का अपना खुद का घर है, जहां वह अच्छे परिणाम देता है। जातक जब तक अपना खुद का घर नहीं बनाएगा तब तक धन और संपत्ति का आनंद लेता रहेगा। जातक महत्वाकांक्षी होगा। जातक को चतुराई से काम लेना चाहिए और एक जगह बैठ कर काम करना चाहिए। तभी उसे शनि से लाभ और आनंद मिल पाएगा।

 
5 सावधानियां :
1. शराब, मांस और अंडे से परहेज करें।
2. ब्याज का धंधा करना अच्छा नहीं है।
3. नौकरी या व्यापार में लापरवाही ना बरतें।
4. जातक अपने पिता का सम्मान करें। माता-पिता की सेहत का हमेशा ध्यान रखें।
5. दूसरों का भला करने के लिए 10 बार सोंचे। धर्मात्म बनने से काम नहीं चलेगा कर्म सुधारना होंगे।

 
क्या करें : 
1. प्रतिदिन मंदिर जाएं।
2. गुरुवार या एकाकशी का व्रत करें।
3. दस अंधे लोगों को भोजन कराएं।
4. नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।
5. पांच शनिवार को छाया दान करें।
6. दांत साफ रखें। नीम या कीकर से दातून करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख