शनि यदि है पांचवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 6 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (09:41 IST)
मकर और कुंभ का स्वामी शनि तुला में उच्च, मेष में नीच का होता है। लाल किताब में आठवें भाव में शनि बली और ग्यारहवां भाव पक्का घर है। सूर्य, चंद्र और मंगल की राशियों में शनि बुरा फल देता है। लेकिन यहां पांचवां घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यहां स्थित शनि को संतान के लिए अच्छा नहीं माना गया है इसे बच्चे खाने वाला सांप कहा गया है। शनि को पंचम भाव में बहुत ही बुरा माना जाता है लेकिन सावधानी और उपाय से इसका बुरा असर खतम हो जाता है।
 
 
यह भाव सूर्य का घर होता है जो शनि का शत्रु ग्रह है। जातक घमंडी हो सकता है। यदि जातक के शरीर में बाल अधिक हैं तो जातक बेईमान हो सकता है। यदि जातक 48 साल की उम्र तक अपने खुद के घर का निर्माण नहीं करता है तो पुत्र को कठिनाइयां नहीं होगी। उसे अपने पिता या पुत्र के बनवाए मकान में ही रहना चाहिए। जातक को अपने पैतृक घर में बृहस्पति और मंगल ग्रह से संबंधित वस्तुएं रखनी चाहिए, इससे उसके बच्चों का भला होता है।
 
 
5 सावधानियां :
1. जुआ या सट्टा ना खेलें।
2. शराब और पराई स्त्री से दूर रहें।
3. अपने बच्चों की इच्छाओं का ध्यान रखें।
4. अपंग और अंधे और सेवाकर्मियों का अपमान न करें।
5. खुद का मकान ना बनाएं परदादाओं के मकान में ही रहें।

 
क्या करें : 
1. लड़के के जन्मदिन पर नमकीन चीजें बांटें।
2. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3. कहीं पर नीम का एक पेड़ लगाएं।
4. कुत्तों को प्रतिदिन रोटी खलाएं।
5. शनिवार को छाया दान करें।
6. मंदिर में 10 बादाम चढ़ाएं और उसमें से 5 लाकर अपने घर में सदैव रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत तो इन नियमों को जरूर अपनाएं

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

13 जुलाई से शनि चलेंगे 138 दिनों तक उल्टी चाल, 5 राशियां कर लें ये 5 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: प्रेम में सफलता या उलझन? जानिए 12 राशियों का आज का हाल (पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल)

12 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सावन में रुद्राक्ष पहनने से क्या सच में होता है फायदा, जानिए क्या है ज्योतिष और अध्यात्म में रुद्राक्ष का महत्व

Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई का दिन, आज ये 4 राशियां आर्थिक फैसलों में रहें सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल

अगला लेख