शुक्र यदि है चौथे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 22 मई 2020 (08:37 IST)
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां चौथे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : यदि इस खाने में शुक्र है तो वाहन सुख अवश्य मिलेगा। व्यक्ति का उठना बैठना बड़े लोगों में रहेगा। चौथे खाने के शुक्र को खुश्की का सफर कहा गया है अर्थात ऐसे व्यक्ति की यात्राएं बहुत होंगी। यात्राओं से लाभ ही मिलेगा। जमीन-जायजाद संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है।
 
हो सकता है कि दो पत्नियां हों या दो महिलाओं से संबंध हो। चौथे शुक्र के समय यदि बृहस्पति दसम भाव में हो और जातक धार्मिक हो तो हर तरफ से प्रतिकूल परिणाम मिलेंगे। यदि जातक ने कुएं के ऊपर छ्त ढाल रखी या मकान बना रखा है तो पुत्र प्राप्ति की संभावना क्षीण हो जाएगी। बुध से संबंधित व्यापार नुकसान देय होता है। मंगल से संबंधित व्यापार जातक के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह भी कहा जाता है कि चौथे घर का शुक्र और पहले घर का बृहस्पति सास से झगड़ा करवाता है।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. यदि जातक शराब पीता है तो शनि विनाशकारी प्रभाव देगा।
2. पत्नी के स्वास्थ्य के लिए घर की छत को साफ और स्वच्छ बनाए रखें।
3. आसपास या घर में कुआं होतो उसे बंद न करें या उस पर ढक्कन न रखें।
4. दूसरे की बुराइयों पर परदा डालें। मकान की छत दुरुस्त रखें।
5. बहन और बुआ से अच्छे संबंध रखें।
 
क्या करें : 
1. बृहस्पति से संबंधित चीजें जैसे चना, दालें या केसर बहती नदी में बहाएं।
2. अपनी पत्नी का नाम बदलें और उससे औपचारिक रूप से पुनर्विवाह करें।
3. चंद्र के उपाय करें।
4. एकादशी या शुक्रवार का व्रत रखें।
5. चावल, चांदी और दूध बहते पानी में बहाएं अथवा खीर या दूध मां समान महिलाओं को खिलाने से सास और बहू के बीच होने वाले झगड़े शांत होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

क्यों खास होता है गुड़ी पड़वा का पर्व? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

सभी देखें

नवीनतम

Lal Kitab Astrology Tips: टेंशन दूर करना हो तो रात को तकिए के पास एक चीज रखकर सोएं

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

Weekly Muhurat: मार्च 2025 के नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानें व्रत-त्योहार एवं ग्रह गोचर

पर्स में रखी ये चीजें इंसान को बना देती हैं कंगाल, आज ही निकाल बाहर करें

Aaj Ka Rashifal: सेहत, नौकरी, व्यापार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 20 मार्च का दैनिक राशिफल

अगला लेख