Lata Mangeshkar Death Updates : पंचतत्व में विलीन हुईं लता दीदी की पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Webdunia
रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (20:05 IST)
स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। लता मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। भतीजे आदिनाथ और भाई ह्दयनाथ ने मुखाग्नि दी।


07:28 PM, 6th Feb
भतीजे आदिनाथ और भाई ह्दयनाथ ने लताजी की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। 

07:09 PM, 6th Feb
तीनों सेनाओं ने भी लताजी को अंतिम सलामी दी।

06:59 PM, 6th Feb
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रारंभ। 8 पंडित कर रहे हैं अंतिम संस्कार की प्रक्रिया।

06:44 PM, 6th Feb
पीएम मोदी के अतिरिक्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, राज ठाकरे, सचिन तेंदुलकर, शरद पवार, जावेद अख्तर, अनुराधा पौडवाल, शाहरुख खान, शंकर महादेवन, मधुर भंडारकर, विद्या बालन सहित कई गणमान्य लोगों ने ‘स्वर कोकिला’ को श्रद्धांजलि दी।

06:37 PM, 6th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लता दीदी के पार्थिव शरीर पर फूल रखा और झुककर उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लता के परिवारवालों से बातचीत की। पीएम ने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और एक-एक कर सभी से मुलाकात की।

06:27 PM, 6th Feb
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता दीदी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

06:23 PM, 6th Feb
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला शिवाजी पार्क पहुंचा।

05:55 PM, 6th Feb
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, मधुर भंडारकर समेत कई फिल्मी सितारे शिवाजी पार्क पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ शिवजी पार्क में पहुंचे हैं। कैलाश खेर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव शिवजी पार्क पहुंचे हैं।

05:24 PM, 6th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई पहुंचे।

05:22 PM, 6th Feb
खबरों के मुताबिक लताजी के भतीजे आदित्य मुखाग्नि देंगे।

05:12 PM, 6th Feb
शिवाजी पार्क में जहां लता दीदी का पार्थिव शरीर रखा जाएगा। शिवाजी पार्क में एक D बनाया गया है। इसमें परिवार के लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी लता दीदी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद परिवार के लोगों से मिलेंगे। पीएम के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। करीब 8 पंडित उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

04:31 PM, 6th Feb
स्वर कोकिला की अंतिम झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब। सड़कों के दोनों किनारों पर लता दीदी को अश्रुपूर्ण विदाई देने के लिए लोग खड़े हैं।

04:06 PM, 6th Feb
-फूलों से सजी गाड़ी में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है।
-लताजी को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्‍या में उमड़े लोग।  
-शिवाजी पार्ट में अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी। 

03:24 PM, 6th Feb
-लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई रवाना हुए पीएम मोदी।  
-प्रसिद्ध गायिका के निधन पर 6 व 7 फरवरी को दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
-रविवार और सोमवार को पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

02:50 PM, 6th Feb
-मुंबई पुलिस ने महान गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी की।
-उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्मोद्योग की मशहूर हस्तियों, नेताओं और अन्य शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है।
-दोपहर साढ़े 3 बजे शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा लताजी का पार्थिव शरीर। 

02:30 PM, 6th Feb
-बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने प्रभा कुंज जाकर दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि। 
-एमएनएस नेता राज ठाकरे भी लता जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
-सुभाष देसाई, श्रद्धा कपूर, भरत शाह आदि कई लोगों ने घर पहुंच कर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।   

01:42 PM, 6th Feb
-पीएम मोदी ने जन चौपाल के माध्यम से यूपी के मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के मतदाताओं को संबोधित किया। 
-कहा-आज हम सभी के लिए बहुत ही दुःखद खबर आई है। हमारी लता दीदी आज हमें छोड़कर चली गई हैं, परमात्मा में विलीन हो गई है।
-कल ही वसंत पंचमी का पर्व था, मां शारदा की हम आराधना कर रहे थे। जिनके कंठ से मां सरस्वती का आशीर्वाद छोटे बड़े हर किसी को मिलता था, वो लता दी ब्रह्मलोक की यात्रा पर चली गई।
-उनके व्यक्तित्व का विस्तार सिर्फ गानों की संख्या पर सीमित नहीं था। मेरे जैसे अनेकों लोग हैं जो गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था।
-आज हम सब दुखी हैं, पूरा देश दुखी है। लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह मिलती है।
-उनकी मधुर आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी। 

01:23 PM, 6th Feb
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से भारत में संगीत के एक युग का अंत हो गया।
-महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके संगीत ने क्षेत्र और भाषा की बाधाओं को पार किया।
-गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें भारतीय संगीत की आत्मा बताया।
-मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके सम्मान में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की।

01:13 PM, 6th Feb
-अस्पताल से घर पहुंचा लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर।
-जावेद अख्तर, भाग्य श्री समेत बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तीयां मौजूद। 

12:59 PM, 6th Feb
-सीएम उद्धव ठाकरे ने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचकर लता जी को श्रद्धांजलि दी। 
-सचिन तेंदुलकर ने दी ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।
-लता मंगेशकर के निधन के कारण भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र विमोचन कार्यक्रम स्थगित

12:16 PM, 6th Feb
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे मुंबई पहुंचेंगे। 
-भारत रत्न लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।  
-स्थगित की गोवा रैली। 


12:14 PM, 6th Feb
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि महान गायिका लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
-ठाकरे ने एक बयान में कहा कि लता मंगेशकर के निधन से एक गौरवशाली युग का अंत हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायिका की सुरीली आवाज अमर रहेगी और उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई दुखी है। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, वह हमारे बीच हमेशा मौजूद रहेंगी।
-उन्होंने कहा कि गायिका का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 
-ठाकरे ने कहा कि यह दुखद है कि लता मंगेशकर हमें छोड़कर चली गईं। वह मातृतुल्य थीं। उनकी आवाज ने सभी के जीवन में हर स्थिति को जीवंत भाषा, क्षेत्र, जाति, पंथ और धर्म की बाधाओं को तोड़ दिया।

11:40 AM, 6th Feb
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज ने न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया।
 
शाह ने ट्वीट किया, 'सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपनी सुर साधना व मंत्रमुग्ध कर देने वाली वाणी से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।'

11:09 AM, 6th Feb
-उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत ने अपना स्वर खो दिया है। नायडू ने कहा कि, वह वास्तविक अर्थों में संगीत रत्न थी। वह दशकों तक हिंदी सिनेमा में महारानी की तरह रही। उनके निधन से पैदा हुआ शून्य कभी नहीं भरा जा सकेगा।
-महान गायक एवं भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
-गायक उदित नारायण, बांसुरी बादक हरि प्रसाद चौरसिया ने सुश्री मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है।
-फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि पिछले 80 वर्ष से सुश्री लता जी लोगों के कानों में रस घोलती थी हम सब उनके ऋणी हैं। उनके आवाज में एक जादू था, जो भी उनके गाने सुनता था वह मंत्रमुग्ध हो जाता था। जैसे हमारे देश में धरती का स्वर्ग कहे जाना वाला कश्मीर है और एक ताजमहल है उसी तरह एक लता मंगेशकर हैं। उनके कंठ में माँ सरस्वती का वास था। हमने संगीत जगत का कोहिनूर खो दिया। लता जी जैसे कोई नहीं।
 

10:37 AM, 6th Feb
-दोपहर 12.30 बजे घर प्रभाकुंज ले जाया जाएगा लताजी का पार्थिव शरीर।
-शाम 4 बजे लताजी की अंतिम यात्रा शिवाजी पार्क जाएगी। शाम साढ़े 6 बजे होगा अंतिम संस्कार।
-राजकीय सम्मान से होगा लताजी का अंतिम संस्कार।    

10:24 AM, 6th Feb
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के रविवार को निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
 
योगी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने शोक संदेश में कहा, 'स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।'

10:10 AM, 6th Feb
लता मंगेशकर के निधन पर देश में 2 दिन का राष्‍ट्रीय शोक। 
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लता दीदी के गानों में संवेदनाएं दिखती थी। मुझे लता दीदी से हमेशा प्यार मिला। 

10:09 AM, 6th Feb
लता मंगेशकर को कोरोना से संक्रमित और निमोनिया होने पर 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला के हेल्थ पर नजरें बनाए हुए थे और उनके ट्रीटमेंट करने में लगातार जुटे हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख