अनिल अंबानी को बंबई हाईकोर्ट से राहत, केनरा बैंक के आदेश पर रोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (07:06 IST)
Anil Ambani news in hindi : बंबई हाईकोर्ट ने केनरा बैंक के उस आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी जिसमें उद्योगपति अनिल अंबानी के ऋण खाते को धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किया गया था। यह खाता अंबानी की कंपनी ‘रिलायंस कम्युनिकेशंस’ से संबंधित है जो दिवालियेपन की कार्यवाही का सामना कर रही है।
 
न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने बैंक के आठ नवंबर, 2024 के आदेश के खिलाफ अंबानी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। फैसले में कहा गया है कि बैंक की कार्रवाई धोखाधड़ी वाले खातों पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी 'मास्टर सर्कुलर' का उल्लंघन है। यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी उल्लंघन है।
 
अंबानी ने आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि केनरा बैंक ने उनके ऋण खाते को धोखाधड़ी घोषित करने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना।
 
हाईकोर्ट ने इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से भी जवाब मांगा है। मामले में आगे की सुनवाई के लिए छह मार्च की तारीख तय की है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रेमानंद महाराज का वृंदावन में क्यों हो रहा विरोध

कब शुरू होंगे H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है आवेदन की प्रक्रिया

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 4 मई को, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अदाणी के छोटे बेटे की शादी, 10,000 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा

अजित पवार बोले, मेरी पत्नी और बेटे हारे, मैंने EVM को नहीं दिया दोष

सभी देखें

नवीनतम

हथकड़ी लगाकर अवैध प्रवासियों को वापस भेजने पर भारत ने कहा, इससे बचा जा सकता था

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वॉटर रिचार्ज परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अमेरिका में बंधक बने, फिरौती हरियाणा में वसूली, US से लौटे UP के देवेन्द्र की दर्दभरी कहानी

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, पल-पल की जानकारी

सरकार ने लोकसभा में बताया, विदेशी जेलों में बंद हैं 10152 भारतीय

अगला लेख