rashifal-2026

भारत विश्वबैंक में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार: जेटली

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (14:16 IST)
वाशिंगटन। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि भारत विश्वबैंक में पूंजी वृद्धि का पुरजोर समर्थन करता है और वह वैश्विक संस्था में गतिशील फार्मूले के मुकाबले बड़ी हिस्सेदारी लेने को तैयार है।
 
विश्वबैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम के साथ बैठक में जेटली ने विश्वबैंक के गठन के बाद से उसके और भारत के बीच भरोसेमंद और लाभकारी संबंधों का जिक्र किया और वित्त पोषण के नए समाधान की संभावना तलाशने के लिए बैंक से सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।
 
जेटली अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए कनाडा से यहां पहुंचे हैं। यहां भारतीय दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वित्त मंत्री ने भारत की विकास प्रक्रिया में कई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने में विश्वबैंक की सहायता की सराहना की।
 
विज्ञप्ति के अनुसार, 'विश्वबैंक समूह से संबंधित नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने पूंजी वृद्धि के संदर्भ में भारत के पुरजोर समर्थन का संकेत दिया और कहा कि दक्षिण एशियाई देश गतिशील फार्मूले के मुकाबले बड़ी हिस्सेदारी लेने को तैयार है।'
 
विश्वबैंक किसी भी देश की हिस्सेदारी और उसके मत का मूल्य उसके आर्थिक भारांश (जीडीपी पर आधारित) और विकास प्रभाव के आधार पर करता है। जेटली ने इस बात पर भी जोर दिया कि वित्त पोषण समाधान के नए तरीके तलाशने के लिए विश्वबैंक समूह को सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
 
जेटली के साथ रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियम और दास समेत अन्य अधिकारी यहां आए हैं। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख