जेवराती खरीद की सुस्ती से सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (15:13 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के दाम में आई गिरावट और घरेलू स्तर पर जेवराती खरीद की सुस्ती से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए लुढ़ककर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 150 रुपए टूटकर 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर आज 6.45 डॉलर की गिरावट में 1,185.80 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.30 डॉलर की गिरावट में 1,189.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी से डॉलर को मजबूती मिली है और अमेरिकी बांड ईल्ड भी बढ़ा है। ऐसी स्थिति में निवेशकों का रुझान बिना ईल्ड वाले सुरक्षित निवेश में घट जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर उतरकर 14.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख