मांग में गिरावट से सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली

Webdunia
मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (16:38 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही गिरावट के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा मांग कम आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 70 रुपए फिसलकर 32180 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक ग्राहकी घटने से चांदी भी 50 रुपए सस्ती होकर 39700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर गिरावट में 1226.26  डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोमवार को यह तेजी के साथ 26 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 1233.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। इसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे इसके भाव घट गए। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी लुढ़ककर 1229.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ा है लेकिन आज निवेशकों की मुनाफावसूली अधिक हावी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.2 प्रतिशत की तेजी में 14.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

अगला लेख