जेवराती मांग से सोना-चांदी मजबूत, जानिए कितने चढ़े भाव

Webdunia
शनिवार, 13 जुलाई 2019 (16:55 IST)
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 170 रुपए चमककर 25,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 125 रुपए की बढ़त में 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भार बिकी।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर पीली धातु में रही तेजी से भी स्थानीय बाजार में इसे समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 10.90 डॉलर चढ़कर 1,415.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.10 डॉलर की बढ़त में 1,406.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.10 डॉलर चढ़कर 15.20 डॉलर प्रति औंस बिकी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के लुढ़कने से सोने में तेजी रही। डॉलर का सूचकांक कल 0.25 प्रतिशत लुढ़क गया।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 170 रुपए की तेजी के साथ 35,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटूर भी इतनी ही बढ़त में 35,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 125 रुपए चमककर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी वायदा भी 210 रुपए की बढ़त में 38,390 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

शशि थरूर ने आपातकाल को बताया काला अध्याय, क्या कांग्रेस छोड़ने की है तैयारी?

Share bazaar : शुल्क संबंधी अनिश्चितता से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मासिक धर्म जांचने के लिए स्कूल में उतरवाए छात्राओं के कपड़े, प्रिंसिपल गिरफ्तार

मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे रियल एस्टेट, होटल इंडस्ट्री एवं टूरिज्म सेक्टर के निवेशकों से संवाद

MLA हॉस्टल के कैटरर का लाइसेंस निलंबित, खराब दाल पर गुस्साए विधायक ने की थी कर्मचारी की पिटाई

अगला लेख