राजस्थान में पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती, कृषि उपज मंडी में भी 801 नौकरियां

Webdunia
शनिवार, 13 जुलाई 2019 (16:18 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
 
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के दो हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भर्ती नहीं की गई। मुख्यमंत्री गहलोत ने अब इन 2000 पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। 
 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडी समितियों में कनिष्ठ लिपिक के 801 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाई जाने वाली संशोधित विज्ञप्ति (अर्थना) को मंजूरी दे दी है।
 
राज्य सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत तथा सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किए जाने के कारण इस अर्थना में संशोधन किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख