Hanuman Chalisa

डिजिटल पेमेंट पर सरकार देगी आपको यह बड़ा फायदा

Webdunia
रविवार, 29 अप्रैल 2018 (22:02 IST)
नई दिल्ली। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए सरकार व्यापारियों को कैशबैक और ग्राहकों को अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर छूट देने जैसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है।  सूत्रों के अनुसार, राजस्व विभाग एक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

इसमें डिजिटल मोड से पेमेंट करने वालों को एमआरपी पर छूट दी जाए। यह छूट अधिकतम 100 रुपए रखी जा सकती है। दूसरी तरफ डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को कैशबैक की भी सुविधा दी जा सकती है।

कैशबैक कितना मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि व्यापारी ने डिजिटल मोड से कितना पेमेंट लिया। संभावना है कि इस प्रस्ताव को 4 मई को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में रखा जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली इस परिषद के अध्यक्ष हैं और सभी राज्यों के वित्त मंत्री इस परिषद में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में व्यापारियों को कैशबैक के अलावा टैक्स क्रेडिट लेने के विकल्प पर भी विचार किया गया, लेकिन राजस्व विभाग ने कैशबैक के विकल्प को चुना, क्योंकि इसे लागू करना आसान है। प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में डायरेक्ट टैक्स बोर्ड की ओर से भी डिजिटल लेन-देन के लिए किसी तरह का प्रोत्साहन देने के विकल्प पर भी विचार किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख