Hanuman Chalisa

डिजिटल ट्रांजेक्शन में आ गई गिरावट...

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (21:06 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद दिसंबर तक डिजिटल ट्रांजेक्शनों की संख्या 3 गुना बढ़ने के बाद जनवरी में इसमें फिर गिरावट आने लगी है। 
प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन, मोबाइल वॉलेट, आईवीआर भुगतान प्रणाली तथा पेमेंट गेटवे आदि के लिए सॉफ्टवेयर मुहैया कराने वाली कंपनी 'एटम' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवांग नेराला ने बताया कि नोटबंदी से पहले के मुकाबले तुलना की जाए तो दिसंबर तक डिजिटल ट्रांजेक्शनों की संख्या बढ़ी थी। इस दौरान इसमें 3 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन उसके बाद जनवरी में इसमें 10 से 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
 
नेराला ने नोटबंदी की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि अभी लोगों को डिजिटल को अपनाने में समय लगेगा। यह धीरे-धीरे होगा और नकली नोटों तथा कालेधन पर लगाम लगाने का यही एकमात्र तरीका है। 
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद पहले सबकुछ अफरा-तफरी में डिजिटल हुआ लेकिन अब नकदी वापस लौटने और समय बीतने के साथ हमारे पास सोच-समझकर एक रणनीति के तहत पूरी भुगतान प्रणाली को डिजिटल बनाने का मौका है। 
 
उन्होंने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म से होने वाले हर ट्रांजेक्शन के लिए कंपनी को शुल्क मिलता है और उसका कारोबार नोटबंदी के बाद 2 से 3 गुना तक बढ़ गया है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद करती है तथा अगले वित्त वर्ष में कारोबार डेढ़ से दो गुना बढ़ने की उम्मीद है।
 
बढ़ते डिजिटल भुगतान के साथ ट्रांजेक्शन की सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर नेराला ने कहा कि आधार आधारित भुगतान प्रणाली सबसे सुरक्षित है, क्योंकि इसके बायोमीट्रिक डाटा किसी भी एजेंसी के साथ साझा नहीं किए जाते। अन्यथा भी देश में मौजूदा भुगतान प्रणाली के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानक काफी अच्छे हैं तथा लोगों को इस डिजिटल भुगतान से कतराने की जरूरत नहीं है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

अगला लेख