देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.06 अरब डॉलर बढ़कर 400.24 अरब डॉलर

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (23:17 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.063 अरब डॉलर बढ़कर 400.24 अरब डॉलर हो गया जिसका मुख्य कारण प्रमुख मुद्रा परिसंपत्तियों में उछाल आना है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। पिछले सप्ताह देश का मुद्रा भंडार 1.497 अरब डॉलर बढ़कर 398.178 अरब डॉलर हो गया था।
 
रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.280 अरब डॉलर बढ़कर 373.430 अरब डॉलर हो गया। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां, मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी गैरअमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यह्रास के प्रभावों को भी समाहित करती है।
 
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने 13 अप्रैल 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया था लेकिन तब से इसमें कुल मिलाकर काफी गिरावट हुई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में आरक्षित स्वर्ण भंडार 76.49 करोड़ डॉलर बढ़कर 22.686 अरब डॉलर हो गया।
 
सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के साथ विशेष निकासी अधिकार 62 लाख डॉलर बढ़कर 1.470 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 1.12 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.654 अरब डॉलर हो गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

MP में बढ़ रही बेरोजगारी और सरकार बजा रही रोजगार का भोपू, AIDYO ने कलेक्‍ट्रेट में किया प्रदर्शन, क्‍या हैं मांगें

LIVE: मॉरिशस पहुंचे पीएम मोदी, राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

क्यों 25 फीसदी गिर गया इंडसइंड बैंक का शेयर?

नेपाल में भी हिन्दुत्व का चेहरा बने योगी, राजशाही की वापसी के लिए लाखों हिन्दू सड़कों पर उतरे

RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले बोले, देश का नाम भारत है तो इंडिया क्यों कहा जाए?

अगला लेख