Hanuman Chalisa

विदेशी मुद्रा भंडार 4.3 अरब डॉलर बढ़कर 418.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

Webdunia
शनिवार, 4 मई 2019 (00:06 IST)
मुंबई। दूसरी डॉलर-रुपया विनिमय नीलामी की मदद से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 418.515 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
पिछले महीने की 23 तारीख को भारतीय रिजर्व बैंक की डॉलर-रुपया अदला-बदली की दूसरी नीलामी में उसे 5 अरब डॉलर की तय नीलामी के मुकाबले 3 गुना अधिक बोली प्राप्त हुई। इस दूसरी नीलामी में केंद्रीय बैंक को 5 अरब डॉलर के मुकाबले 18.65 अरब डॉलर का अभिदान मिला। हालांकि उसने 5 अरब डॉलर मूल्य की 5 बोलियों को ही स्वीकार किया।
 
इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्राकोष 73.92 करोड़ डॉलर घटकर 414.147 अरब डॉलर रहा था। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.387 अरब डॉलर बढ़कर 390.421 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियों का बड़ा हिस्सा होता है। आलोच्य सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 23.303 अरब डॉलर के स्तर पर बना रहा।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से विशेष आहरण अधिकार 59 लाख डॉलर कम होकर 1.449 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास देश का भंडार 1.36 करोड़ डॉलर कम होकर 3.341 अरब डॉलर पर आ गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को एक समय 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख